यज्ञ क्या है।
🌷यज्ञ का शाब्दिक अर्थ है - देव पूजा, संगतिकरण और दान।
देव पूजा अर्थात् अग्निहोत्र के माध्यम से प्रज्वलित अग्नि में घी और सामग्री से आहुति प्रदान करना। इस वैज्ञानिक प्रक्रिया के माध्यम से वातावरण की शुद्धि होती है, जिसके लिए वेदों में बार-बार यज्ञ करने पर बल दिया गया है। लोगो ने यज्ञ के स्थान पर ज्योति जलाना सरल रास्ता ढूँढ लिया फिर और गिरावट आई तो धूप जलाना अरम्भ कर दी कुछ तो इतने आलसी हो गये की बिजली से चलने वाला दीपक ही ले लिया इस आधुनिक सभ्य मानव के पास इतना समय नहीं कि वह यज्ञ कर सके।आज कल अधिकतम लोगों ने सस्ता और शार्टकट रास्ता ढूंढ लिया है कि अगरबत्तियां जलाकर भगवान को प्रसन्न कर लिया जाए और वातावरण की भी शुद्धि हो जाए।क्या यह विधि उचित है ?
" अगरबत्ती के धुएं से कैंसर का खतरा " चीन के एक शोध में दावा किया गया है कि अगरबत्ती से निकलने वाला धुआँ सिगरेट से भी खतरनाक साबित हो सकता है। अध्ययन के अनुसार सुगन्धित अगरबत्ती के धुएं में म्यूटाजेनिक, जीनोटाक्सिक, साइटोटाक्सिक जैसे विषैले तत्व होते है, जिनसे कैंसर होने का खतरा रहता है। अगरबत्ती के हानिकारक धुएं से शरीर में मौजूद जीन का रूप परिवर्तित हो जाता है। जो कैंसर और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां होने की पहली स्टेज है और जेनेटिक म्यूटेशन से डीएनए में भी परिवर्तन हो सकता है।
आज हर मन्दिर में, दुकान में, घर में पूजा पाठ में, धार्मिक अनुष्ठान में किसी चीज के उदघाटन के अवसर पर बिना किसी झिझक के अगरबत्तीयां सुलगाई जाती है ।इसका परित्याग कर के इसके स्थान पर गौधृत का दीपक जला ले तो ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि १० ग्राम गौधृत को दीपक में जलाने से अथवा यज्ञ में आहुति डालने से १ टन प्राण वायु उत्पन्न होती है तथा उससे वायु मण्डल में एटोमिक रेडिएशन का प्रभाव कम हो जाता है। " गाय के घी में वैक्सीन एसिड, ब्यूटिक एसिड वीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में पैदा होने वाले कैंसरीय तत्त्वों से लड़ने की क्षमता रखते है।
यज्ञ ( हवन) एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है और ये अगरबत्तीयां जलाना अवैज्ञानिक हानिकारक तरीका है।
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी ने यज्ञ करने पर बल दिया है न कि अगरबत्ती सुलगाने पर।वे सत्यार्थ प्रकाश के तृतीय समुल्लास में लिखते हैं - प्रत्येक मनुष्य को सोलह- सोलह आहुति और छ: - छ: ग्राम माशे धृतादि एक-एक आहुति का परिमाण न्यून से न्यून चाहिए और जो इससे अधिक करें तो बहुत अच्छा है।घी में ही वह सामर्थ्य है जो दुर्गन्धित वायु को बाहर निकाल सकती हैं।कैंसरकारक सस्ते नुस्खे न अपना कर यज्ञ की ओर लौटने से ही कल्याण होगा। यह ऋषियों का दिया हुआ बहुत बड़ा विज्ञान है।
Comments
Post a Comment